बंद करना

    अटल टिंकरिंग लैब

    अटल टिंकरिंग लैब्स के बारे में

    ‘भारत में लगभग दस लाख बच्चों को नियोटेरिक इनोवेटर्स के रूप में विकसित करने’ की दृष्टि से, अटल इनोवेशन मिशन पूरे भारत के विद्यालयों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएँ (एटीएल) स्थापित कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य युवा मन में जिज्ञासा, रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देना है एवं डिजाइन मानसिकता, कम्प्यूटेशनल सोच, अनुकूली शिक्षा, भौतिक कंप्यूटिंग आदि कौशल विकसित करना है।